सहारनपुर, जून 17 -- गंगोह। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के कर्तव्यों एवम् दायित्वों के निर्वाहन हेतू मुन्नी देवी पत्नी उधल सिंह को क्षेत्र पंचायत प्रमुख के पद पर पदारुढ कर दिया गया है। डीएम अरविन्द कुमार चौहान के 8 जून 26 को हस्तारित आदेश की प्रति प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने एडीओं अनिल कीर्तज को सौंपी। शीघ्र ही मुन्नीदेवी को विधिवत् चार्ज सौंपने की प्रक्रिया पुर्ण होगी। ज्ञातव्य हो कि जिला न्यायाधीश द्वारा चुनाव याचिका बबली बनाम उतर प्रदेश सरकार आदि में 20 सितम्बर 2023 को अपने आदेश द्वारा गंगोह ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी के निर्विरोध चुनाव को शून्य घोषित कर दिया था, और 11 दिसम्बर 24 को पंचायत राज अधिनियम की धारा में प्रदत अधिकारों के तहत प्रमुख के कृतव्यों के निर्वाहन हेतू तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों की...