ढाई वर्ष से वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी ने पिया फिनायल, भर्ती
चित्रकूट, जून 24 -- चित्रकूट। वी पैक्स सहकारी समिति शिवरामपुर में तैनात अकाउंटेंट ने पिछले ढ़ाई साल से वेतन न मिलने से परेशान होकर समिति कार्यालय में फिनायल पी लिया। आनन-फानन अन्य कर्मचारी उसे सीएचसी शिवरामपुर ले गए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कर्मचारी का आरोप है कि समिति अध्यक्ष व सचिव के हस्ताक्षर करने के बावजूद कोऑपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक ने भुगतान करने से मना कर दिया। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। शिवरामपुर कस्बे में संचालित सहकारी समिति व कोऑपरेटिव बैंक एक ही जगह संचालित है। बुधवार को सुबह करीब 10 बजे सहकारी समिति में तैनात अकाउंटेंट सत्येन्द्र विश्वकर्मा निवासी पथरौंडी ने कार्यालय में ही फिनायल पी लिया। कर्मचारियों ने देखा तो उसे सीएचसी शिवरामपुर ले गए। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.