ढाई वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार
देवघर, जून 4 -- देवघर प्रतिनिधि नगर पुलिस ने वर्ष 2023 में दर्ज अवैध हथियार बरामदगी और संगठित अपराध से जुड़े मामले में फरार राहुल मिश्रा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नगर थाना कांड संख्या- 680/2023 में राहुल करीब ढाई वर्ष से फरार चल रहा था। 6 दिसंबर 2023 को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवगंगा तालाब के पूर्वी छोर अवस्थित शौचालय परिसर में छापेमारी की थी। उस दौरान पुलिस को देख दो युवक फरार हो गए थे, जबकि छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवकों ने फरार आरोपियों की पहचान राहुल मिश्रा व शिबू मिश्रा उर्फ शिवशिष कश्यप के रूप में की थी। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शिवगंगा तालाब के समीप एक कमरे से दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.