फरीदाबाद, मार्च 14 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गृहकलेश के कारण करीब ढाई से अलग रह रहा दंपति अब एक छत के नीचे रहेंगे। महिला ने खर्चे और मारपीट का केस वापस ले लिया है। वहीं महिला का पति भी महिला के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए राजी हो गया है। शनिवार को सेक्टर-12 स्थित न्यायिक परिसर में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में यह मामला आया तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बेंच ने दंपति को समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया। जवाहर कॉलोनी निवासी युवक की शादी 26 फरवरी 2023 को पर्वतीय कॉलोनी निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद उनके मनमुटाव शुरू हो गया। मारपीट करने पर पत्नीने मामला दर्ज करवा दिया था। बच्चा होने पर खर्चे का केस डाल दिया था। अदालत ने 10 हजार रुपये का खर्चा तय कर दिया था। सितंबर 2023 से अलग रह रहे थे। यह मामला राष्ट्रीय लोक अदालत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.