पूर्णिया, जनवरी 29 -- धमदाहा, एक संवाददाता।धमदाहा थाना क्षेत्र से ढाई वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिग को पुलिस ने अपहरणकर्ता के साथ बरामद किया है। इसके साथ इस मामले में धमदाहा थाना में दर्ज कांड के मुख्य आरोपी श्रवण कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। बताते चलें कि 9 सितंबर 2023 को शाम शौच करने के लिए निकली नाबालिग का अपहरण को लेकर अपहृता की मां ने कोर्ट में शिकायत की थी। कोर्ट के आदेश पर धमदाहा थाना में 5 मार्च 2024 को 6 महीने बाद श्रवण कुमार सहित सात लोगों पर प्राथमिक दर्ज की गई थी। पुलिस ने अपहृता एवं आरोपी युवक को धमदाहा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध में धमदाहा पुलिस ने बताया किया कि नाबालिग लड़की का ब्यान दर्ज करने के लिए न्यायिक दंडाधिकारी के पास भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.