ढाई लाख वार्षिक आय वालों का बनेगा राशन कार्ड, कैबिनेट ने दी मंजूरी
नई दिल्ली, मई 26 -- राजधानी में अब उन लोगों का राशन कार्ड बन सकेगा, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये से कम है। खाद्य सुरक्षा के दायरे का विस्तार करने के उद्देश्य से दिल्ली कैबिनेट ने मंगलवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड की वार्षिक आय पात्रता सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया है। इस निर्णय से दिल्ली के ऐसे लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जो पहले कम आय सीमा के कारण इस योजना के लाभ से वंचित रह जाते थे। यह भी पढ़ें- दिल्ली कैबिनेट का फैसला; राशन कार्ड धारकों के बैंक खातों में पैसे भेजेगी सरकारमुख्यमंत्री की घोषणा जानकारी के अनुसार बीते दिनों मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि दिल्ली में राशन कार्ड के लिए वार्षिक आय सीमा को बढ़ाया जाएगा। उनकी इस घोषणा के बाद राशन कार्ड पात्रता की आय सीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.