हजारीबाग, मार्च 16 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि हजारीबाग में पेयजल के मुख्य स्रोत के रूप में छड़वा डैम सबसे प्रमुख है, जो शहर की अधिकांश आबादी को पानी की आपूर्ति करता है। छड़वा डैम 1952 में बना 74 साल से अधिक पुराना बांध है, जो हजारीबाग शहर और आसपास के इलाकों जैसे कंचनपुर, गदोखर, रोमी को दैनिक आधार पर लगभग 36 लाख गैलन पानी की आपूर्ति करता है। यह हजारीबाग का सबसे महत्वपूर्ण पेयजल स्रोत है। जो रोजाना दो लाख लोगों का प्यास बुझाता है। वही हजारीबाग झील भी शहरी जलापूर्ति योजना का एक हिस्सा है। जो लगभग केंद्रीय कारा, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल, झील स्थित सरकारी अधिकारियों के आवास डीवीसी कॉलोनी और डीपुगढ़ा में 50000 लोगों को पेयजल उपलब्ध कराता है। मार्च महीने में ही पानी की कमी के कारण ढाई लाख लोगों के पेयजल पर संकट मंडरा रहा है।छड़वा डैम का ज...