हाथरस, अप्रैल 5 -- चार लूट के आरोपी बदमाशों को पुलिस जेल भेज चुकी है ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से ढाई लाख रुपए लूटे थे बदमाशों नेसिकंदराराऊ, संवाददाता। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई ढाई लाख रुपए लूट मामले में वांछित चल रहे पांचवें बदमाश रोहित नागर पुत्र मदन नागर निवासी अच्छेजा बादलपुर गौतमबुद्ध नगर को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। लूट के बचे 4000 रुपए बरामद हुए हैं।19 मार्च को अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डंडिया रोजाना की तरह अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से शाम करीब 6.25 बजे दुकान से गांव के लिये आ रहा था। जैसे ही डकरिया बम्बा कासंगज सिकंदराराऊ रोड पर पहुंचा तो पीछे कार में कुछ व्याक्ति वहां पहुंचे। उन्होंने अमित की बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और उसके पास मौजूद ढाई लाखों रुपए के थैला क...