नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में राशन कार्ड सत्यापन को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को विधायक हरीश खुराना ने पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के दौरान बिना सत्यापन के फर्जी राशन कार्ड बनाए गए थे, जिससे वंचित और जरूरतमंद लोग लाभ से वंचित रहे। खुराना ने बताया कि अब की गई जांच में दो लाख से अधिक राशन कार्ड रद्द किए गए हैं और 2.76 लाख लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से केवल 200 लोगों ने ही जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से इस मामले में श्वेत पत्र लाने की मांग करेंगे। विधायक ने बताया कि 2014 से 2024 तक दिल्ली में कुल 9,22,766 राशन कार्ड के लिए आवेदन किए गए थे, जिनमें से कई बिना किसी ठोस सत्यापन के जारी किए गए। सत्यापन प्रक्रिया में यह चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.