इटावा औरैया, अगस्त 17 -- भरथना। कोतवाली क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां बेटी की हत्या की सुपारी ढ़ाई लाख में दी गई थी। सुपारी मृतक बेटी के पति ने अपनी पत्नी व सास की हत्या के लिए दी थी। इस काम का ठेका इनके ही मौसेरे बहनोई, सगे बहनोई समेत तीन ने लिया था। सुपारी के लिए दिए गए रुपए में से पुलिस ने दो लाख 31 हजार रुपए बरामद भी किए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मां पुष्पादेवी व बेटी निर्मलादेवी अकेली ही रहतीं थी। निर्मला की शादी मैनपुरी जिले में सत्येंद्र के साथ 26 अप्रैल 2021 में हुई थी। शादी के चार महीने बाद से ही निर्मला देवी अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकरअपने मायके में रहने लगी थी। पति से तलाक का मुकदमा चल रहा था। पिछले दिनों कोर्ट ने सात हजार रुपए हर महीने गुजारा भत्ता देने का आदेश पति को दिया। इसी से परेशन होकर उसने पत्न...