मोतिहारी, मई 7 -- बनकटवा,एक संवाददाता। जितना पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में भारत नेपाल सीमा के रेंगनिया बॉर्डर से दो लाख पचास हजार पांच सौ नेपाली करेंसी के साथ एक साइकिल सवार व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को साइकिल से नेपाल से आते हुए देखा गया। जैसे ही वह भारतीय क्षेत्र में पहुंचा कि जांच के लिए रोका गया। जहां तलाशी के दौरान रुपये बरामद हुआ। बरामद रुपए को जब्त कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के बीजबनी निवासी गोरख राय का पुत्र कृष्णदेव राय बताया गया है। अभियान में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के साथ पुअनि दीनानाथ सिंह, बीएचजी बब्लू राम, बीएचजी ब्रजकिशोर पांडेय, सहित एसएसबी 71वी बीएन पोस्ट रेंगनिया की टीम शामिल थी। यह भी पढ़ें- जयनगर में देसी पिस्टल व सात कारतूस के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.