दुमका, मार्च 21 -- दुमका। माइक्रो फाइनांस कम्पनी से ढाई लाख रुपए का गबन करने के मामले में जरमुंडी थाना की पुलिस ने गिरिडीह जिला के एक अभिकर्ता शुधांशू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई उत्कर्ष माइक्रो फाइनांस कम्पनी के कर्मी कृष्ण गोपाल के बयान पर 1 मार्च को जरमुंडी थाना की पुलिस ने ढाई लाख रुपए गबन करने के मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कम्पनी में अभिकर्ता (एजेंट)था। वह कम्पनी के बकाए राशि को लोनधारियों से वसूली करने का काम किया करता था। उसने लोनधारियों से बकाए ढाई लाख रुपए की वसूली की और अपने पास रख लिए। उसने बैंक में उक्त राशि को जमा नहीं किया। रुपए गबन करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरिडीह से दुमका बुलाने के लिए एक संयंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.