ढाई लाख के ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
चतरा, जून 13 -- चतरा संवाददाता। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये के प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से ब्राउन शुगर की 32 पुड़िया व दो विभिन्न कम्पनियों के एंड्रॉयड मोबाइल फोन को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी अजित पाण्डेय, लोकेश कुमार, बिंड मोहल्ला निवासी मो. इरफान और चुड़िहार मोहल्ला निवासी मो. एजाज शामिल हैं।
पुलिस द्वारा छापेमारी सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान के समीप कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.