ढाई लाख की साइबर ठगी के मामले में यूपी की बस्ती पुलिस बेंगाबाद पहुंची
गिरडीह, जुलाई 3 -- बेंगाबाद। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ढाई लाख रुपए की साइबर ठगी का तार गिरिडीह के बेंगाबाद से जुड़ गया है। मामले की जांच और नोटिस तामिला कराने के लिए यूपी पुलिस की टीम गुरुवार को बेंगाबाद थाना पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम चितमाडीह पंचायत के महतोडीह गांव पहुंची और संदिग्ध बैंक खाताधारक का सत्यापन में जुटी हुई है। यह मामला यूपी के बस्ती साइबर थाना में दर्ज कांड संख्या 56/2025 से जुड़ा है। बस्ती साइबर थाना के हेड कांस्टेबल राम मिलन यादव और कांस्टेबल रंजीत महतो ने बताया कि भुक्तभोगी प्रिंस सिंह के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से ढाई लाख रुपए निकाल लिए थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत बस्ती साइबर थाना में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की गई राशि को अपराधियों ने कई अलग-अलग बैंक खातों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.