बागेश्वर, मार्च 17 -- जिले में एक होटल संचालक ने एक कथित आरटीआई कार्यकर्ता पर धमकी देकर लाखों रुपये की रंगदारी मांगने, मानहानि करने तथा लगातार मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में प्राथमिकी देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एवं होटल विवेक के संचालक विक्रम सिंह दानू ने पुलिस को बताया कि गांव रीठा, गरुड़, बैजनाथ निवासी गोपाल वनवासी गोपाल राम पुत्र मदन राम उन्हें पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर होटल तथा उनके व्यवसाय को लेकर भ्रामक, अपमानजनक पोस्ट डाल रहा है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। कहा कि आरोपी ने विभिन्न मोबाइल नंबरों के माध्यम से फोन कर धमकी दी कि यदि धनराशि न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.