ढाई लाख की ज्वेलरी संग शातिर छिनैत गिरफ्तार
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफ़ॉर्म नम्बर एक के पूर्वी छोर से शातिर छिनैत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ढाई लाख रुपये कीमत के गहने, मोबाइल फोन, एक हजार रुपये और सर्जिकल ब्लेड भी बरामद हुआ है। जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने बताया कि पकड़ा गया मो. हमीदुल्लाह खान पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है। वह पिछले दिनों हुई तीन वारदातों में शामिल था। उसने दो दिन पहले कैंट और काशी स्टेशनों के बीच महिला यात्री का मंगलसूत्र छीना था। वहीं, पांच सितम्बर को दादर-बलिया एक्सप्रेस के एस-5 कोच में भीड़ का लाभ उठाकर बुजुर्ग महिला पूनम सिंह के गले से मोती का लॉकेट चोरी करके भाग गया। इसके अलावा 25 अगस्त को बनारस-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एस-5 बोगी में खिड़की से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.