नैनीताल, अप्रैल 2 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीझील की सफाई के लिए अब आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल पहल की जा रही है। नगर पालिका इलेक्ट्रिक बोट के जरिए झील की सफाई करने की तैयारी कर रही है। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले इस बोट को खरीदे जाने की तैयारी है। यह बोट बैटरी और सोलर ऊर्जा से संचालित होगी, जिससे झील की सतह पर तैरते कचरे को तेजी से एकत्र किया जा सकेगा। अब तक नगरपालिका की टीमें पैडल बोट के माध्यम से सफाई करती रही हैं, लेकिन यह प्रक्रिया समय लेने वाली और सीमित प्रभाव वाली होती हैं। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित सोलर इलेक्ट्रिक बोट पर्यावरण के अनुकूल होगी। इस बोट की अनुमानित लागत करीब 2.5 लाख रुपये है। पर्यटन सीजन से पहले ही इस बोट को खरीदने की योजना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.