पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर से करीब ढाई माह पहले लापता हुए युवक रघुनंदन पुत्र नारायन के कपड़े और हड्डियां गांव के पास गन्ने के खेत से बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पहले ही उसकी हत्या की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब खेत से हड्डियां मिलने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में पड़े कुछ कपड़ों को देखा, जो लापता युवक के बताए जा रहे हैं। कपड़ों की पहचान होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कपड़ों के आसपास तलाश करने पर उसी खेत से कुछ दूरी पर हड्डियां भी बरामद हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने हड्डियों व अन्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.