लातेहार, मार्च 28 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची-टोरी भाया लोहरदगा रेलखंड पर शनिवार से यात्री ट्रेनों का परिचालन फिर से सामान्य हो गया है। करीब ढाई माह बाद रेल सेवा बहाल होने से चंदवा, लातेहार सहित पूरे पलामू प्रमंडल और चतरा संसदीय क्षेत्र के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को रांची समेत अन्य शहरों तक आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। रेल सेवा शुरू होने से पहले रांची की डीआरएम अरुणा निधि सिंह ने पूरे रेलखंड का जायजा लिया। इस दौरान वे विशेष सैलून से टोरी जंक्शन पहुंचीं और वहां निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक रंजीत कुमार एवं यातायात निरीक्षक संजय कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि 4 जनवरी को नगजुआ स्टेशन के समीप ब्रिज संख्या 115 में तकनीकी खराबी आने के कारण इस रेलखंड पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.