संवाददाता, अगस्त 6 -- रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव बैरुआ में करीब ढाई माह पहले दफनाए गए 12 वर्षीय फरहान पुत्र अरकान के शव को बुधवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। फरहान के पिता ने बेटे की हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया। तहसीलदार अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन, प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत, फॉरेंसिक टीम तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में परिजनों के सामने कब्र से शव निकाला गया।कब्र से पुलिस ने निकाला शव इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही। थाना प्रभार...