मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के दो धड़ों का करीब ढाई दशक बाद विलय हो गया है। लखनऊ में हुई बैठक के बाद दोनों संगठनों ने एक होने का एलान किया। हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से डॉ. राकेश कुमार भी बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि अब दोनों संगठन एक हो गए हैं और आपसी विवाद की स्थिति नहीं है। बैठक में डॉ. हरेन्द्र कुमार राय को संरक्षक, प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान को अध्यक्ष और प्रो. प्रदीप कुमार सिंह को महामंत्री बनाया गया। डॉ. मनीष हिन्दवी को कार्यालय सचिव एवं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- विमलेंद्र शर्मा 'विमल' ने दाखिल किया नामांकन इसके अलावा डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. श्रीप्रकाश यादव, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. अजय कुमार मिश्रा और डॉ. अर्चना दीक्षित को उपाध्यक्...