छपरा, मई 12 -- अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चला काम शुरू किया 3 - मशरक स्टेशन फीडर रोड में जिला परिषद मार्केट व नाला निर्माण के लिए अतिक्रमण हटवाते मशरक सीओ , जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी , नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी , थानाध्यक्ष सहित अन्य मशरक। एक संवाददाता मशरक स्टेशन फीडर रोड में जिला परिषद मार्केट बनने की उम्मीद मंगलवार को धरातल पर उतरी। दो दिनों पूर्व ही जिला परिषद ने इस भूखंड पर निर्माण की सूचना देते हुए अतिक्रमण हटाने की नोटिस स्थानीय लोगों को दी लेकिन लोगों ने पूर्व की भांति ही इसे गंभीरता से नहीं लिया।

अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया मंगलवार को जिला परिषद सारण के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुशेंद्र पाल सिंह , सहायक अभियंता दीनानाथ दत्ता, मशरक सीओ सुमंत कुमार , मशरक नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी बबलू कुमार ...