ढाई टन प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग पकड़े
देहरादून, अगस्त 14 -- देहरादून। देहरादून में प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य कर विभाग की सचल दल इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की रात रोड चेकिंग के दौरान टीम ने एक वाहन की जांच की। वाहन में प्रतिबंधित श्रेणी के प्लास्टिक कैरी बैग के 100 कट्टे बरामद हुए, जिनका वजन करीब 2500 किलोग्राम बताया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन प्लास्टिक कैरी बैग का आयात प्रदेश के बाहर से उत्तराखंड में किया जा रहा था। राज्य कर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आयुक्त राज्य कर के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अधिनियम-2013 के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई संयुक्त आयुक्त, राज्य कर देहरादून नोडल अधिकारी और उपयुक्त अधिकारियों के नेतृत्व में की गई।बरामद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.