ढाई घाट से कांवड़ के लिए जल लेने गया युवक लापता
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- मिर्जापुर। ढाई घाट गंगा तट पर कांवड़ के लिए जल भरने और गंगा स्नान करने गया 17 वर्षीय आक्रोश लापता हो गया। वह चार साथियों के साथ बाइक से घाट पहुंचा था। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव भौती निवासी सुनील कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने शमशाबाद थाना अध्यक्ष को प्रार्थना-पत्र दिया है। बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 10 बजे आक्रोश चार साथियों के साथ गंगा स्नान करने गया था। स्नान के बाद चारों साथी लौट आए, लेकिन आक्रोश नहीं मिला। परिजनों ने घाट पर तलाश की और डायल-112 को सूचना दी। सुनील कुमार ने पुत्र की तलाश और कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Buxar News: पिता के पहुंचने से पहले गुस्साएं युवक ने गंगा में लगाई छलांग युवक के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- कांवड़ भरने गए दो युवक गंगा में बहे, एक लापता
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.