शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- ढाई घाट गंगा तट पर आयोजित माघ मेला रामनगरिया में जिला पंचायत द्वारा मेला क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रोशनी की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन कई स्थानों पर लाइटें न लगने से कल्पवासियों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है। विशेष रूप से गंगा किनारे वह क्षेत्र, जहां साधु-संत कल्पवास के लिए राउटी और झोपड़ियां बनाकर निवास कर रहे हैं, अब भी अंधेरे में डूबा हुआ है। साधु-संतों ने बताया कि मेले के आगे वाले हिस्से और मुख्य मार्ग पर लाइटें लगा दी गई हैं, लेकिन गंगा तट के किनारे स्थित कल्पवास क्षेत्र में रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। अंधेरा होने के कारण रात्रि के समय आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। इस सम्बन्ध में साधु दामोदरदास, नरोत्तम दास, मुन्ना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.