शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- ढाई घाट गंगा तट पर पंडित देवीदीन के घाट के पास गंगा में मृत पशु पड़े होने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। माघ मेला क्षेत्र में स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को इस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगा स्नान के दौरान जब श्रद्धालुओं की नजर मृत पशु पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई करते हुए गंगा से मृत पशु को बाहर निकलवाया गया। पशु को हटाए जाने के बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली और स्नान की प्रक्रिया पुनः शुरू हो सकी। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि गंगा घाटों की नियमित निगरानी कराई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्नान पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.