अररिया, जून 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। कोलकाता से जोगबनी के बीच चलने वाली कोलकाता-जोगबनी (चितपुर) एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों में रेलवे की व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। ट्रेन में सफर कर रहे एलआईसी अभिकर्ता पंकज अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन कोलकाता से निर्धारित समय पर रवाना हुई थी, लेकिन कटिहार पहुंचने से पहले विभिन्न स्थानों पर लंबे समय तक रोके जाने के कारण इसका परिचालन प्रभावित हो गया। उन्होंने कहा कि लगातार रुक-रुक कर चलने से यात्रियों को परेशानी हुई और यात्रा का समय काफी बढ़ गया। महिला यात्री सीमा अग्रवाल ने भी ट्रेन की लेटलतीफी पर नाराजगी ...