नई दिल्ली, अगस्त 21 -- तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सिंगापुर के लिए शुक्रवार को उड़ान भरने वाला इंडिगो का एक विमान ढाई घंटे तक हवा में चक्कर लगाने के बाद सुरक्षित वापस लौट आया। विमान में 127 यात्री सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार, यह उड़ान शाम लगभग 6.40 बजे तिरुचिरापल्ली से रवाना हुई थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद पायलटों ने ईंधन कम करने के लिए विमान को हवा में घुमाया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया के दौरान पायलटों के साथ संपर्क बनाए रखा और सुरक्षित उतरने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कीं।हवाई अड्डा निदेशक गोपालकृष्णन के अनुसार, विमान रात लगभग नौ बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। उन्होंने बताया कि सभी 127 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके लिए एक वैकल्पिक विमान की ...