मुरादाबाद, फरवरी 27 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हरथला कॉलोनी स्थित गंगा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ मेघराज प्रजापति के घर में घुस आया। परिवार की सूझबूझ से तेंदुए को बाथरूम में बंद कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुबह 9 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब 11:30 बजे तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर ले गई। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...