मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के करीब दो दर्जन इलाकों में गुरुवार को लगभग पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से घरों में पानी का संकट गहरा गया। ज्यादा देर बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति नाराजगी दिखी। भगवानपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की ओर से पूर्व सूचना जारी कर बताया गया था कि सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि निर्धारित ढाई घंटे की बजाय कई इलाकों में दोपहर 2 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली कटौती के कारण प्रभावित इलाकों में मोटर नहीं चल पाने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। कई मोहल्लों में लोग बाल्टी और ड्रम लेकर पानी का इंतजाम करते नजर आए। पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रहने से करीब दो ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.