कुशीनगर, अप्रैल 5 -- पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। कुशीनगर के कसया थाने और एएनटीएफ थाना बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को कसया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ढाई किलो अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ नकदी बरामद की है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्करों को कसया थाने की पुलिस और एएनटीएफ थाना बाराबंकी की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ फोरलेन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विनोद साहनी पुत्र स्व. खेदू साहनी निवासी गुदरा, थाना मझौलिया, जनपद पश्चिमी चम्पारण और राहुल कुमार पुत्र धनुकधारी द...