बहराइच, मई 4 -- स्मैक के साथ युवक युवती को पकड़ा बहराइच/रुपईडीहा। कोतवाली देहात पुलिस टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत एक अभियुक्त को 2 किलो 515 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा त्रिमोहानी नानपारा बाईपास के पास सघन चेकिंग/गश्त पर थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 किलो 515 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की है। वहीं रुपईडीहा पुलिस ने बाबागंज निवासी एक युवक व एक युवती को भारतीय नम्बर की बाइक सहित 70 ग्राम स्मैक के साथ मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता दीप...