ढाई करोड़ हड़पने का आरोप, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
मऊ, जून 15 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज कस्बा में कथित रूप से बिना लाइसेंस संचालित ग्लोरियस फैमिली बैंक के जरिए लोगों से जमा कराए गए करीब ढाई करोड़ रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में शहनवाज निवासी काछीकला, अनवार निवासी काछीकला तथा अफसार निवासी नयापुरा जुम्मनपुरा थाना कोपागंज शामिल हैं।भदसा मानोपुर निवासी जावेद अख्तर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कोपागंज कस्बे में वर्ष 2021 में ग्लोरियस फैमिली बैंक नाम से एक वित्तीय संस्था खोली गई थी। आरोप है कि संस्था का संचालन करने वाले लोगों ने बिना वैध लाइसेंस के लोगों से एफडी, आरडी और दैनिक बचत खातों के नाम पर रुपये जमा कराए। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने भी संस्था में 56,750 रुपये एफडी तथा दैनिक बचत खाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.