ढाई करोड़ से 11 गांवों के मार्गों की इंटरलाकिंग
भदोही, अगस्त 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भदोही विधानसभा में बदहाल ग्रामीण मार्गों पर अब पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश से 11 मार्गों पर इंटरलाकिंग कराया जाएगा। इंटरलाकिंग के लिए करीब दो करोड़ 54 लाख रुपया जारी हो चुका है। पूर्वांचल विकास निधि राज्यांश योजना में इंटरलाकिंग कार्य कराए जाएंगे। सभी कार्य को तीन माह के अंदर पूर्ण करने का समय ठेकेदारों को दिया गया है। इंटरलाकिंग बनने से कीचड़युक्त मार्ग से लोगों को राहत मिल जाएगी। एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण प्रज्ञा परमिता ने बताया कि जिले में करीब ढाई हजार किमी सड़कों का जाल है। इसमें सिक्सलेन, फोरलेन, टू लेन और सिंगल लेन संग ग्रामीण सड़कें शामिल है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण, ग्रामीण अभियंत्रण, जिला पंचायत, मंडी समिति और नगर निकायों की तरफ से काम कराया जाया जाता है। इसके अलावा विधायक, सांसद निधि, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.