अंबेडकर नगर, फरवरी 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 22 माह में धन दोगुना करने का लालच देकर जिले से ढाई करोड़ रुपए की ठगी करने वालों के विरुद्ध एसपी अभिजीत आर शंकर के आदेश पर भीटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिरामिड स्कीम व शेयर ट्रेडिंग में लाभ का झांसा देकर विभिन्न कम्पनियों के नाम पर धोखाधड़ी करके विभिन्न प्रान्तों को मिलाकर 12 सौ करोड़ रुपए की ठगी किया गया था। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ऐंनवा के दर्जन भर लोगों ने एसपी के समक्ष उपस्थित होकर आरोप लगाया कि बरेली का कन्हैया गुलाटी व उसकी पत्नी राधिका, पुत्र गोपाल के साथ कन्हैया का साला पीलीभीत निवासी आशीष महाजन और उसकी पत्नी किमी, अयोध्या निवासी रोशनलाल वर्मा तथा गोंडा निवासी सुरेन्द्र का एक गिरोह है। गिरोह का सरगना कन्हैया गुलाटी विभिन्न कम्पनियों को बनाकर अपने गुर्गों की मदद से लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.