गाजीपुर, मई 31 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना की पुलिस ने 350 ग्राम हेरोइन के साथ छह तस्करों को बिरनो के मीरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। सभी का चालान कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत ढाई करोड़ रुपये है। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार यादव ने बिरनो के मीरपुर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान किशन विश्वकर्मा निवासी अरसदपुर थाना जंगीपुर, शुभम कुमार ठठेरा निवासी जंगीपुर,मंजीत यादव निवासी कोडरी, रविकान्त कुमार निवासी माफी बैदवली, अमन यादव उर्फ मलाई निवासी पिपनार थाना मरदह, मनीष कुमार उर्फ छोटू निवासी सरायबन्दी थाना बिरनो को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- मैरिज हॉल में छापेमारी कर हेरोइन के साथ महिला सहित सात तस्कर गिरफ्तार तलाशी के दौरान इनके पास से 350 ग्राम हे...