मिर्जापुर, जून 14 -- मिर्जापुर। ढाई करोड़ रुपये की ठगी मामले में दिल्ली पुलिस ने अदलहाट के भुईली से शनिवार को गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई। आरोपी पर फर्जी कंपनी बना शेयर मार्केंट में लोगों का पैसा लगवाकर धोखाधड़ी का आरोप है। दिल्ली पुलिस टीम के उपनिरीक्षक राजकिरण ने बताया कि अदलहाट के भुईली खास गांव निवासी अतहर जमाल पीआर ट्रेडर्स के नाम से कंपनी बनाकर लोगों को शेयर में पैसा लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता है। साइबर ठग लोगों को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर तथा फर्जी एप डाउनलोड कराते हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में भुइली के युवक को दबोचा दिल्ली निवासी राजीव हजेला ने नवंबर 2025 में लगभग ढाई करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सामने आया कि ठ...