झांसी, मई 12 -- झांसी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक कारोबार करोड़ों का सोना लेकर लापता हो गया। यह आरोपी सराफा व्यापारियों ने लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। मंगलवार को सर्राफा व्यापार मंडल के नेता उदय सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने शिकायती पतर में बताया कि गणेश मढ़िया मोहल्ला में रहने वाला कुलदीप उर्फ दीपू सोनी सराफा का कारोबारी है। वह व्यापारियों से सोना लेकर ग्रामीण अंचलों में दुकानदारों को बेचता था। बताया, उसने करीब 12 व्यापारियों से करीब ढाई करोड़ का सोना ले रखा है। बीते करीब सात दिनों से वह अपने परिवार के साथ लापता है। उसका फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, वह भी बंद है। व्यापारी पंकज गुप्ता, प्रतीक वर्मा सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि उनका ढाई करोड़ से अधिक का ...