अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता । अलीगढ़ नगर क्षेत्र में नगर निगम पीएमश्री विद्यालय को पूरा करना भूल गया है। निगम द्वारा स्कूल का भवन तो खड़ा कर दिया गया है, पर स्कूल की बांउड्री का निर्माण नहीं किया गया है। जबकि 30 मई को पीएमश्री विद्यालय का भवन बेसिक शिक्षा विभाग को सुपुर्द करना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास नगर निगम द्वारा ढाई करोड़ की लागत से पीएमश्री विद्यालय का निर्माण किया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस विद्यालय को नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है। विद्यालय का भवन को तो तैयार कर लिया गया है। जबकि विद्यालय में बाउंड्री का निर्माण नहीं किया गया है। इसके अलावा नगर निगम ने विद्यालय परिसर में बच्चों के स्वीमिंग प्रशिक्षण के लिए स्वीमिंग पूल बनाने की घोषणा की गई थी। उस पूल का भी निर्माण नहीं किया गया है। विद्यालय...