ढाई करोड़ के गहने चोरी में सर्राफ समेत चार गिरफ्तार
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। गणेशपुर (शिवपुर) के बंद मकान से ढाई करोड़ के गहने एवं नगदी चोरी में शुक्रवार तड़के ऊंदी में मुठभेड़ में सरगना विशाल कुमार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपी दबोचे गए। विशाल के दाहिने पैर में गोली लगी है। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, डीसीपी क्राइम नीतू कादयान एवं एडीसीपी लिपि नगायच ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि ऊंदी में शुक्रवार तड़के चोरी के संदिग्धों के आने की सूचना पर शिवपुर एवं एसओजी टीम पहुंची थी। बाइक सवार संदिग्धों को पुलिस ने रोका तो वे भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा गया। घायल बदमाश की पहचान आजमगढ़ के सैदा (कंधरापुर) निवासी विशाल कुमार के तौर पर हुई। वर्तमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.