हापुड़, मार्च 29 -- हापुड़, संवाददाता। अमृत भारत योजना के तहत हापुड़ जंक्शन के प्लेटफार्म दो व तीन की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने स्टीमेट बनाकर काम को जल्द से जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया है। प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ने के बाद से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के दौरान परेशानियों से निजात मिल सकेगी।दिल्ली-मुरादाबाद रेलमार्ग के सबसे व्यस्त जंक्शन में हापुड़ शामिल है। यहां से प्रतिदिन विभिन्न दिशा की ओर जाने वाली करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। इन दिनों केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण अमृत भारत योजना के तहत हापुड़ जंक्शन को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने का काम किया जा रहा है। यहां पर यात्रियों की सुविधाओं के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.