गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा एक ने लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक गारमेंट एक्सपोर्टर को 40 करोड़ रुपये का लोन दिलाने के नाम पर करीब 2.45 करोड़ रुपये की चपत लगाई थी। शिकायतकर्ता ओरियंट क्राफ्ट स्वेटर्स लिमिटेड के मालिक हैं। गारमेंट व्यवसाय में वित्तीय संकट के चलते वे लोन की तलाश में थे। मई 2023 में ठगों ने उनसे संपर्क किया और खुद को बड़े फाइनेंसर के तौर पर पेश किया। आरोपियों ने पीड़ित को छह प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर पर 100 करोड़ रुपये तक का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने पीड़ित को हैदराबाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.