रुद्रपुर, जून 26 -- सितारगंज, संवाददाता। ढाई एकड़ कृषि भूमि के विवाद में हुई जानलेवा फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी अमरीक सिंह को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को ग्राम कोंधारतन निवासी अमरीक सिंह ने सुरजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। घटना में दो गोलियां सुरजीत सिंह की पिंडलियों में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, विवाद की जड़ करीब 22 वर्ष पुराना पारिवारिक भूमि विवाद है। यह भी पढ़ें- जानलेवा हमले का वांछित आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार उस समय अमरीक सिंह के पिता फुम्मन सिंह और चाचा कक्का सिंह हत्या के एक मामले...