फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- शमसाबाद। ढाईघाट रोड पर रविवार की शाम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गयी। इससे एक बालक की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गये। इसमें आधा दर्जन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर है जिसे रेफर कर दिया गया है। नवाबगंज थाने के मिलकिया पहाड़पुर गांव से सुबह को तीन ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर करीब एक सैकड़ा लोग गंगा स्नान करने के लिए ढाईघाट पर गये थे। शाम को स्नान कर श्रद्धालु घर वापस लौट रहे थे। एक ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे लगा था जिस पर युवा नाचते गाते चल रहे थे। ढाईघाट रोड पर बूढ़ी गंगा के पास अचानक डीजे लगा ट्रैक्टर ट्राली मुख्य रोड पर पलट गया। इससे ट्राली में सवार लोग इसके नीचे दब गये। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। जानकारी पर थाना पुलिस की टीम पहुंच गयी। एंबुलेंस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.