फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 23 -- शमसाबाद, संवाददाता। ढाईघाट पर गंगा किनारे माघ मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कल्पवास के लिए एक माह तक गंगा तट पर राउटी डालकर रहते हैं। कल्पवासियों की सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में सीसी टीवी कैमरे लगाये जायेंगे। एक अस्थायी कोतवाली बनेगी औरदो चौकियां बनायी जायेंगी जिससे कि कल्पवासियों को सुरक्षा को लेकर कोईिदक्कत नरहे। ढाईघाट का मेला काफी ऐतिहासिक है। यहां कल्पवास करने के लिए शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा आदि जिलों से गंगा भक्त पहुंचते हैं। गंगा किनारे मेले की व्यवस्थायें की जा रही हैं। साधु संत और कल्पवासी अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए ढाईघाट पर पहुंच गये हैं। कोई राउटी बना रहा है तो कोई फूस की झोपड़ी । दूर दूर से लोग गंगा मां की एक माह तक आराधना करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.