ढांसरी में लगेगा पश्चिमी यूपी का पहला ड्राई टेक्नोलॉजी बॉयो गैस प्लांट
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के जानसठ क्षेत्र के ढांसरी गांव में बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहले ड्राई टेक्नोलॉजी आधारित बॉयो गैस प्लांट का उद्घाटन होगा। फिनलैंड के सहयोग से स्थापित उजाला बायो एनर्जी सोल्यूशन के इस प्लांट का उद्घाटन आईजीएल के इंडिया हेड कुमार शंकर और डायरेक्टर कमर्शियल मोहित भाटिया करेंगे। सीईओ डॉ. आलोक अग्रवाल ने बताया कि मल्टी फीड टेक्नोलॉजी पर आधारित इस प्लांट में कृषि और नगर निकायों के वेस्ट से पीएनजी (पाइपयुक्त प्राकृतिक गैस) का उत्पादन होगा, जिसे आईजीएल के माध्यम से सप्लाई किया जाएगा। इस अभिनव पहल से ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण और विदेशी मुद्रा की बचत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.