धनबाद, अप्रैल 16 -- ढांगी शिव मंदिर परिसर में बुधवार को भोक्तापर्व को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव के पूजा-अर्चना से कार्यक्रम शुरू हुआ। भक्तों ने शरीर के विभिन्न अंगों में लोहे की कील चुभो भगवान शिव के प्रति आस्था जताई। विधायक चंद्रदेव महतो ने मौके पर शिव मंदिर परिसर में हाइ मास्ट लाइट का उद्घाटन किया। पारंपरिक गाजा-बाजा के साथ भोक्ताघुरा हुआ। रावण महतो, जग्गु महतो, बानेश्वर महतो, प्रभुदयाल महतो, दिलीप महतो, विकास महतो, अजीत महतो, अमरजीत महतो, प्रेम हंसदा, शशि महतो, रिंकु महतो, राजेन्द्र महतो, सिथुन महतो, महेश महतो, श्रीकांत महतो, सुनील मुर्मू, लालचांद महतो, धनंजय मिर्धा आदि मौके पर थे। यह भी पढ़ें- भोक्ता ने पीठ व जीभ में कील चुभोकर की महादेव की आराधना यह भी पढ़ें- तेतुलमारी व ईस्ट बसुरिया में भोक्ता पर्व मनाया गया यह भी पढ़...