गिरडीह, मार्च 29 -- गिरिडीह। प्रतिमा विसर्जन के साथ शनिवार को चैती दुर्गा पूजा का समापन हो गया। शहरी क्षेत्र व आसपास ढ़ोल-बाजे के साथ मां दुर्गे को विदाई दी। नाचते-गाते हुए श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन स्थानीय तालाब में किया। प्रतिमा विसर्जन से पूर्व श्रद्धालु महिलाओं ने मां दुर्गे की खोईछा भराई व सिंदूर लगाने की रस्म को पूरा किया। इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर की होली भी खेली। शहर के गांधी चौक के समीप स्थित छोटकी दुर्गा मंडप, कोलडीहा स्थित चैती दुर्गा मंडप, बरगंडा स्थित चैताली दुर्गा मंडप, सेंट्रलपीट दुर्गा मंडप, बनियाडीह में भाजपा नेता मनोज सिंह के आवास समेत अन्य दुर्गा मंडपों की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को किया गया। हर साल की तरह इस साल भी सेंट्रलपीट से श्रद्धालु भक्त कांधे पर मां दुर्गे की प्रतिमा लेकर निकले। कांधे पर...