लखनऊ, जुलाई 23 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अनुपम मिश्र ने कहा कि उनके लिए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का यह केवल एक पद नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और विश्वास की जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मुकेश ठाकुर रालोद के नगर अध्यक्ष मनोनीतकार्यकर्ताओं की शक्ति उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। आने वाले समय में प्रदेश के प्रत्येक मंडल, जिले, विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ...