सोनभद्र, अप्रैल 12 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान सवाद। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरवा गांव के समीप शनिवार की रात ढ़ेले से टकराकर बाइक सवार ससुर की मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराते हुए मामले की जांच में जुट गई। पनिकप कला गांव निवासी 54 वर्षीय कांता चेरो पुत्र रामकेश चेरो अपने दामाद 35 वर्षीय नंदलाल पुत्र राजकुमार निवासी काशी थाना मांची के साथ बाइक से किरहुलिया बैरियर के पास जा रहे थे। इसी बीच चैनपुरवा गांव के समीप पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सामने से जा रहे ढ़ेले से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तत्काल घायलों को चतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.